अतीश दीपंकर ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव शहर स्थित शंकर साह विक्रमशिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की इकाई 1 एवं 2 के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह बड़े ही उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर कार्यक्रम पदाधिकारी उमा शंकर पासवान ने शिविर के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों जैसे स्वच्छता अभियान, महिला सशक्तिकरण एवं परिवार नियोजन कार्यक्रम, वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता, आपदा से सुरक्षा एवं मच्छर जनित बीमारियों से बचाव, वृक्षारोपण एवं गंगा की सफाई आदि पर विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।
इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति स्वयंसेवकों द्वारा की गई। मौके पर स्वयंसेवकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए सामाजिक समरसता एवं समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
मुख्य अतिथि प्रो. कुमारी सुदामा यादव (Dean) ने अपने संबोधन में NSS के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार मिश्र ने सभी स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि, “शिविर समाप्त हो रहा है, सेवा का संकल्प नहीं।”
मंच संचालन डॉ. आनंद सौमित्र कुमार ने किया।
कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया। डॉ. नमन कुमार के धन्यवाद ज्ञापन के साथ समापन समारोह संपन्न हुआ।
समापन समारोह में रणधीर चौधरी, डॉ. निकेश कुमार, डॉ. कीर्ति वर्धन गौतम, डॉ. शत्रुघन कुमार, डॉ. दिलीप कुमार चौधरी, शेखर सुमन, डॉ. सुबोध कुमार, डॉ. तस्लीम आरिफ, डॉ. मो. सरफराज सिद्दीकी, डॉ. प्रभात वत्स, डॉ. रामजी पासवान, डॉ. शंकर पांडेय, डॉ. प्रवीण प्रकाश, डॉ. प्रियंका कुमारी सहित शिक्षेत्तर कर्मचारियों में रमेश कुमार ठाकुर, कुमार निखिल एवं बड़ी संख्या में स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाएं उपस्थित थे।

