बुकिंग के बाद भी समय पर नहीं मिल रहे गैस सिलेंडर, उपभोक्ता परेशान—कालाबाजारी की आशंका | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव में गैस सिलेंडर को लेकर आम जनता परेशान होती नजर आ रही है। सिलेंडर उपभोक्ताओं ने बताया कि बुकिंग करने के बाद भी उन्हें समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है। इस संबंध में लगातार सीएम हेल्पलाइन सहित भारत पेट्रोलियम हेल्पलाइन में शिकायतें दर्ज कराई जा रही हैं।

समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिलने से उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, इस मामले में बड़ी लापरवाही भी सामने आ रही है, जिससे कई स्थानों पर विवाद की स्थिति भी निर्मित हो रही है। कई मामलों में होम डिलीवरी भी समय पर नहीं पहुंच पा रही है।

प्रशासन द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है, लेकिन इसके उलट यह देखने को मिल रहा है कि उपभोक्ताओं को बुकिंग के बाद भी समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहा है। इससे एक बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है और कालाबाजारी की आशंका भी जताई जा रही है।

उपभोक्ताओं की मांग है कि शासन के निर्देशानुसार बुकिंग के बाद समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए, ताकि उन्हें समस्याओं का सामना न करना पड़े। साथ ही प्रशासन से इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान करने की मांग की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article