बुजुर्ग दंपत्ति पर जानलेवा हमला कर घर व मोटरसाइकिल में आग लगाने वाले आरोपी सहित दो नाबालिग 24 घंटे में गिरफ्तार | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

बुजुर्ग दंपत्ति पर जानलेवा हमला कर घर व मोटरसाइकिल में आग लगाने वाले आरोपी सहित दो नाबालिग 24 घंटे में गिरफ्तार | New India Times

बुजुर्ग दंपत्ति पर जानलेवा हमला कर घर तथा मोटरसाइकिल में आग लगाने वाले एक आरोपी और दो विधि-विरुद्ध बालकों को जुन्नारदेव पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पकड़कर मामले का खुलासा किया है।

प्रार्थिया सुभद्रा बेलवंशी, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम मोयारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि भादू यदुवंशी निवासी सेतपरास द्वारा ग्राम मोयारी में खरीदी गई कृषि भूमि के पास स्थित प्रार्थिया के पुराने रहवासी मकान से कब्जा नहीं छोड़ने के कारण दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते भादू यदुवंशी के ग्राम मोयारी में नवनिर्मित मकान में रहने वाले उसके साले रामकिशन नागवंशी तथा एक नाबालिग भांजा उम्र 14 वर्ष प्रार्थिया से रंजिश रखते थे।

घटना दिनांक 04/04/2026 की देर रात प्रार्थिया सुभद्रा बेलवंशी और उनके पति इन्दू बेलवंशी घर के आंगन में सो रहे थे। उसी दौरान आरोपी रामकिशन नागवंशी अपने दो सहयोगी अपचारी बालकों के साथ घर के आंगन में आया और गाली-गलौज करते हुए घर से कब्जा हटवाने के उद्देश्य से तीनों ने मिलकर प्रार्थिया सुभद्रा और उनके पति इन्दू बेलवंशी को जान से खत्म करने की नीयत से लाठियों से बेरहमी से मारपीट की, जिससे उनके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं।

अपनी जान बचाने के लिए प्रार्थिया और उनके पति वहां से भाग गए। इसके बाद आरोपी रामकिशन नागवंशी एवं उसके दो सहयोगी अपचारी बालकों ने घर के आंगन में खड़ी नई हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल, आंगन में रखे लगभग 3-4 क्विंटल भुट्टा की ढेरी, घर के पीछे रखे चारा व भूसा के ढेर तथा घर की छप्पर में आग लगा दी, जिससे घर, मोटरसाइकिल और मक्का जलकर नष्ट हो गए।

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर दिनांक 05/04/2026 को आरोपी रामकिशन नागवंशी निवासी चटुआ नवेगांव तथा दो अपचारी बालकों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 123/2026 धारा 326(G), 109(1), 331(7), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के निर्देशन तथा एसडीओपी जुन्नारदेव सुनील वरकड़े के मार्गदर्शन में विवेचना की गई। घटना स्थल का एफएसएल टीम की उपस्थिति में बारीकी से निरीक्षण किया गया और भौतिक साक्ष्य एकत्र किए गए।

पूछताछ के दौरान आरोपी रामकिशन नागवंशी ने बताया कि उसके जीजा भादू यदुवंशी द्वारा खरीदी गई भूमि पर बने मकान को हटाने के लिए कई बार कहने के बावजूद सुभद्रा बेलवंशी और इन्दू बेलवंशी द्वारा कब्जा नहीं छोड़ा गया, जिसके चलते आरोपी ने अपने दो साथी अपचारी बालकों के साथ मिलकर मारपीट और आगजनी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

मामले में आरोपी रामकिशन नागवंशी को दिनांक 06/04/2026 को गिरफ्तार किया गया तथा उसके दो सहयोगी अपचारी बालकों को अभिरक्षा में लिया गया। उनसे घटना में प्रयुक्त बांस की लाठियां जब्त की गईं। आरोपी रामकिशन नागवंशी को माननीय न्यायालय में पेश कर जिला जेल छिन्दवाड़ा भेजा गया, जबकि दोनों अपचारी बालकों को किशोर न्याय बोर्ड छिन्दवाड़ा के समक्ष प्रस्तुत कर संप्रेक्षण गृह जिला नरसिंहपुर भेजा गया।

घायल व्यक्तियों के नाम:

1. सुभद्रा पति इन्दू बेलवंशी, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम मोयारी थाना जुन्नारदेव जिला छिन्दवाड़ा।

2. इन्दू पिता सुकाली बेलवंशी, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम मोयारी थाना जुन्नारदेव जिला छिन्दवाड़ा।

जप्त सामग्री:

घटनास्थल से पूरी तरह जली हुई हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल, केबल, मक्का, लकड़ी, खपरैल, भूसा, चारा के जले हुए अवशेष तथा माचिस की डिब्बी बरामद की गई। साथ ही आरोपी एवं अपचारी बालकों से घटना में प्रयुक्त 2 बांस की लाठियां, मोबाइल फोन तथा घटना के समय पहने हुए कपड़े भी जब्त किए गए।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:

1. रामकिशन पिता बुद्धू नागवंशी, उम्र 30 वर्ष, निवासी चटुआ नवेगांव, हाल ग्राम मोयारी थाना जुन्नारदेव।

2. अपचारी बालक, उम्र 14 वर्ष, निवासी ग्राम आमानाला थाना उमरेठ।

3. अपचारी बालक, उम्र 16 वर्ष, निवासी ग्राम मोयारी थाना जुन्नारदेव जिला छिन्दवाड़ा।

पुलिस टीम की भूमिका:

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जुन्नारदेव, उप निरीक्षक पूनम उइके, उप निरीक्षक मुकेश डोंगरे, जिला वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. अजीता जौहरी, सउनि मंगलेश्वर परिहार, प्रधान आरक्षक प्रेमलता धुर्वे, आरक्षक संतोष धुर्वे, अनिल उइके, संदीप झरबड़े, संस्कार बघेल, सैनिक दुर्गेश कुमरे तथा डायल 112 पायलट शिवकुमार आम्रवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article