अहमद रज़ा, चुनार/मिर्ज़ापुर (यूपी), NIT:

जनपद के चुनार क्षेत्र में कल रात आई तेज और विनाशकारी आंधी ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दी। बहरामगंज मोहल्ले में निर्माणाधीन दीवार गिरने से हुए हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होकर जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।
