निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

सिद्धार्थनगर जनपद के थाना इटवा क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आज 8 अप्रैल 2026 को महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक महाजन के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का संचालन अपर पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी इटवा श्री पविन प्रकाश व प्रभारी निरीक्षक श्री संजय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में किया गया।
ग्राम रुदौलिया स्थित डी.यू.एस. कादिरिया स्कूल, शाहपुर चौकी, थाना इटवा में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को एकत्रित कर मिशन शक्ति फेज-5.0, साइबर क्राइम, महिला सशक्तिकरण, नए कानूनों एवं सुरक्षा उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
इस दौरान बहू-बेटी सम्मेलन के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही एंटी रोमियो चेकिंग, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन जैसे विषयों पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई, जिनमें—
112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 1090 (वूमेन पावर हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 108 (एम्बुलेंस सेवा), 1930 (साइबर अपराध हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) और 102 (स्वास्थ्य सेवा) शामिल हैं।
इस अवसर पर मिशन शक्ति टीम के सदस्य एसआई श्री गोपाल, महिला कांस्टेबल रविता यादव तथा गिरीश शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
पुलिस प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित, सम्मानित और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हो रहा है।

