फुट तालाब में श्री हनुमान जयंती महोत्सव का ऐतिहासिक समापन, पद्मश्री सुरेश वाडेकर की भजन संध्या ने बांधा समां | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बड़ोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

फुट तालाब में श्री हनुमान जयंती महोत्सव का ऐतिहासिक समापन, पद्मश्री सुरेश वाडेकर की भजन संध्या ने बांधा समां | New India Times

प्रदेश भर में अपनी पहचान बना चुके प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री वनेश्वर मारुति नंदन कुटीर हनुमान मंदिर (फुट तालाब) पर आयोजित श्री हनुमान जयंती महोत्सव का भव्य एवं ऐतिहासिक समापन गुरुवार रात हुआ। समापन अवसर पर भारत के प्रसिद्ध और अत्यधिक लोकप्रिय गायक पद्मश्री सुरेश वाडेकर की भजन संध्या ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

फुट तालाब में श्री हनुमान जयंती महोत्सव का ऐतिहासिक समापन, पद्मश्री सुरेश वाडेकर की भजन संध्या ने बांधा समां | New India Times

पद्मश्री सुरेश वाडेकर अपनी धर्मपत्नी पद्मा वाडेकर के साथ कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने भजन संध्या की शुरुआत श्री हनुमान चालीसा से की। इसके बाद भगवान श्रीराम को समर्पित भजनों एवं भक्तिमय प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्तिरस में सराबोर कर दिया।

फुट तालाब में श्री हनुमान जयंती महोत्सव का ऐतिहासिक समापन, पद्मश्री सुरेश वाडेकर की भजन संध्या ने बांधा समां | New India Times

कार्यक्रम के दौरान श्रोताओं की विशेष मांग पर उन्होंने हीना, प्रेम रोग, ईमानदार, माचिस और सत्या जैसी फिल्मों के लोकप्रिय गीत भी प्रस्तुत किए। “मैं देर करता नहीं”, “इस दिल में क्या रखा है”, “हुस्न पहाड़ों का”, “सपने में मिलती है”, और “लगी आज सावन की फिर वो झड़ी है” जैसे गीतों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। हर प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियों की गूंज के साथ उनका अभिनंदन किया।

फुट तालाब में श्री हनुमान जयंती महोत्सव का ऐतिहासिक समापन, पद्मश्री सुरेश वाडेकर की भजन संध्या ने बांधा समां | New India Times

इस भव्य आयोजन के लिए पप्पू भैया, रिंकू भैया एवं श्री वनेश्वर मारुति नंदन हनुमान जयंती समिति का सभी श्रद्धालुओं ने आभार व्यक्त किया। पूरे दिन मंदिर परिसर में भगवान श्रीराम की भक्ति में डूबे श्रद्धालुओं का दर्शन हेतु तांता लगा रहा।

जिले और मध्य प्रदेश के सबसे चर्चित आयोजनों में शामिल इस महोत्सव में हजारों श्रद्धालुओं ने विभिन्न दिनों में भाग लिया। धार्मिक कार्यक्रमों के साथ मेले में भी भारी भीड़ देखने को मिली।

कार्यक्रम में गायक गोकुल शर्मा ने भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति से युवाओं को जोड़ा, वहीं भजन गायिका आशा वैष्णव ने माता के भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर किया। बृज के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत रासलीला और दिल्ली के मोंटी नटराजन एवं उनके ग्रुप द्वारा श्रीराधा-कृष्ण की झांकियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

इंडियन आइडल से प्रसिद्ध अरुणिता कांजीलाल ने “सत्यम शिवम सुंदरम”, “एक राधा एक मीरा” जैसे भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्ति में डुबो दिया।

समापन अवसर पर समाजसेवी सुरेश चंद्र पूरणमल जैन, राजेश (रिंकू) जैन, मंदिर के महंत दिलीपदास महाराज, श्रीरामदास जी त्यागी (टाट वाले बाबा), जैकी जैन, श्रीमती सीमा जैन, श्रीमती नीता जैन, पूजा जैन, अंकित जैन, बिन्नी, रिनिश, तानिष, पूर्वा जैन, अर्चित जैन, जुही जैन, हार्दिक कोठारी सहित पप्पू भैया मित्र मंडल के सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले श्रद्धालुओं और कलाकारों का आभार व्यक्त किया।

समाजसेवी सुरेश चंद्र पूरणमल जैन, पप्पू भैया और राजेश (रिंकू) जैन ने कहा कि यह आयोजन धार्मिक परंपराओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने बताया कि भविष्य में इस आयोजन को और अधिक भव्य और बेहतर बनाया जाएगा।

इस अवसर पर आयोजकों ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, कलेक्टर, एसपी, एसडीएम, एसडीओपी, तहसीलदार, मेघनगर थाना प्रभारी, नगर परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, पार्षदगण एवं सीएमओ सहित सभी का आभार व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article