सोशल मीडिया पर कथित भड़काऊ पोस्ट को लेकर APCR की टीम ने पुलिस को ज्ञापन सौंप कर की कार्यवाही की मांग | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

सोशल मीडिया पर कथित भड़काऊ पोस्ट को लेकर APCR की टीम ने पुलिस को ज्ञापन सौंप कर की कार्यवाही की मांग | New India Times


सोशल मीडिया पर प्रसारित एक कथित भड़काऊ वीडियो को लेकर APCR की टीम ने तलैया थाना प्रभारी को लिखित आवेदन सौंप कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

दिए गए आवेदन के अनुसार, फेसबुक पर “News of Bhojpur” नामक पेज द्वारा एक वीडियो पोस्ट किया गया, जिसमें आपत्तिजनक और भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगाया गया है। पत्र में कहा गया है कि इस तरह की सामग्री साम्प्रदायिक वैमनस्य फैलाने के साथ-साथ सार्वजनिक शांति के लिए भी गंभीर खतरा बन सकती है।

संगठन ने अपने आवेदन में उल्लेख किया है कि Supreme Court of India के निर्देशों के अनुसार, हेट स्पीच के मामलों में पुलिस को स्वतः संज्ञान लेकर कार्रवाई करना अनिवार्य है।

APCR की प्रमुख मांगें:

संबंधित वीडियो और पोस्ट की तत्काल जांच की जाए

यदि हेट स्पीच की पुष्टि होती है, तो संबंधित व्यक्तियों/पेज संचालकों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई हो

यदि वीडियो से छेड़छाड़ (एडिटिंग) की गई हो, तो जिम्मेदार लोगों पर भी कार्रवाई की जाए

सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा 66 सहित अन्य लागू धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाए

संगठन ने यह भी मांग की है कि भविष्य में इस प्रकार की भड़काऊ सामग्री पर रोक लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि शहर में शांति और सौहार्द बना रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article