मुकुंदपुर कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 5 दिवसीय करियर मेला सम्पन्न, छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों की दी गई जानकारी | New India Times

मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

मुकुंदपुर कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 5 दिवसीय करियर मेला सम्पन्न, छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों की दी गई जानकारी | New India Times

मैहर जिले के अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुकुंदपुर में सत्र 2025–26 के तहत पाँच दिवसीय करियर मेले का सफल आयोजन सम्पन्न हुआ। इस करियर मेले में स्वास्थ्य, शिक्षा, ब्यूटी, आईटी, प्लम्बिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े विशेषज्ञ अतिथियों तथा विद्यालय में अध्यापन कार्य कर रहे विषय शिक्षकों ने सहभागिता की।

करियर मेले के दौरान कक्षा 9वीं से 12वीं तक अध्ययनरत छात्राओं को विभिन्न संकायों एवं करियर विकल्पों की विस्तृत जानकारी देकर मार्गदर्शन किया गया। छात्राओं ने पूरे उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ करियर मेले में भाग लिया और विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त विषय शिक्षकों मदन प्रजापति, इन्द्र बहादुर प्रजापति, उमेश चर्मकार, अम्युदय सिंह, चंद्रदेव मिश्रा, श्रीमती स्नेहलता सिंह, गुड्डू सिंह, मोहसिन खान, सियाराम पाण्डेय, संतोष कुमार सोनी, प्रेरणा सिंह, सुमन सिंह, संजीव कुमार मिश्रा, रामप्रसाद पाण्डेय सहित अन्य शिक्षकों एवं छात्राओं का सराहनीय योगदान रहा।

कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती राम श्री यादव द्वारा सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article