डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा के मुख्‍य आतिथ्‍य में हुआ 11वां लाल परेड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा के मुख्‍य आतिथ्‍य में हुआ 11वां लाल परेड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन | New India Times

लाल परेड ग्राउंड स्थित जिम्नेजियम हॉल में खेले जा रहे 11वें लाल परेड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन आज पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा के मुख्‍य आतिथ्‍य में संपन्‍न हुआ। इस अवसर पर श्री मकवाणा ने विजेताओं तथा उपविजेताओं को नगद पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया।
लाल परेड ग्राउंड स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट में लगभग 450 प्रतिभागियों ने भाग लिया। एक सप्ताह चले इस टूर्नामेंट में अंडर-9, 11, 13,15, 17, 19  35 व 40 वर्ष आयु वर्ग एवं वेटरन वर्ग में प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
उल्लेखनीय है कि लाल परेड पुलिस जिम्नेजियम स्थित बैडमिंटन हॉल स्वास्थ्य एवं फिटनेस का प्रमुख केंद्र है।

डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा के मुख्‍य आतिथ्‍य में हुआ 11वां लाल परेड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन | New India Times

यहां वर्षभर सेवारत पुलिसकर्मी, सेवानिवृत्त सैनिक तथा उनके बच्चे खेल सुविधाओं का लाभ लेते हैं। सदस्यों के लिए यह सुविधा प्रातः एवं सायं दोनों सत्रों में उपलब्ध रहती है। पुलिस कर्मियों के बच्चों के लिए विशेष बैडमिंटन प्रशिक्षण, साथ ही आधुनिक जिम, कार्डियो एवं स्ट्रेंथ ट्रेनिंग तथा फिजियोथेरेपी (रीहैबिलिटेशन) की सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। यह संस्थान पुलिस परिवार और पूर्व सैनिकों के शारीरिक मानसिक कल्याण और खेल कौशल को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह समर्पित है।
समारोह में एसीएस श्री संजय दुबे, विशेष पुलिस महानिदेशक श्री पंकज श्रीवास्‍तव, श्री आशुतोष राय, अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक श्री राकेश गुप्‍ता, श्री रवि कुमार गुप्‍ता, सेनानी 7वीं वाहिनी श्री हितेश चौधरी, सेवानिवृत्‍त पुलिस अधिकारी सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित रहें।   

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article