उत्तर विधानसभा की समस्याओं पर विधायक आतिफ अकील ने ली समीक्षा बैठक | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक आतिफ अकील द्वारा अपने कार्यालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में क्षेत्र में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को अवगत कराया गया।

उत्तर विधानसभा की समस्याओं पर विधायक आतिफ अकील ने ली समीक्षा बैठक | New India Times

विधायक अकील ने क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं, जनसमस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जनता से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण किया जाए और कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक के दौरान अधिकारियों से लंबित मामलों की जानकारी ली गई तथा समय-सीमा तय कर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। विधायक ने कहा कि उत्तर विधानसभा के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए प्रशासन को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा।इस समीक्षा बैठक से क्षेत्र की समस्याओं के समाधान को लेकर सकारात्मक पहल की उम्मीद जताई जा रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article