ट्रांसफॉर्मर की चपेट में आकर बंदर का बच्चा झुलसा, ग्रामीणों की मदद से समय पर मिला उपचार | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

ट्रांसफॉर्मर की चपेट में आकर बंदर का बच्चा झुलसा, ग्रामीणों की मदद से समय पर मिला उपचार | New India Times

जुन्नारदेव अंतर्गत पंचायत कोल्हिया के परदेसी मोहल्ले के वार्ड क्रमांक 7 और 8 में लगे ट्रांसफॉर्मर में करंट लगने से बंदर का एक बच्चा झुलस गया।

करंट लगने के बाद बंदर का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और वह ठीक से उठ-बैठ या चल भी नहीं पा रहा था।

ग्रामीणों ने तुरंत समझदारी दिखाते हुए बंदर के बच्चे को पशु चिकित्सालय पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उसका उपचार किया।

मिली जानकारी के अनुसार उपचार के बाद बंदर के बच्चे की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। इलाज के बाद वह फिर से पेड़ों पर चढ़ने और उछल-कूद करने लगा है, जिससे ग्रामीणों ने राहत महसूस की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article