मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

थाना जलालाबाद पुलिस ने अंतरजनपदीय विद्युत तार चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से लगभग 6 कुंतल चोरी का विद्युत तार, 2 अवैध तमंचे, कारतूस, 2 लाख रुपये नकद, 8 मोबाइल फोन, दो बोलेरो पिकअप वाहन और एक बुलेट बाइक बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 13 मई की सुबह करीब 4:55 बजे हीरानगर स्थित एक गोदाम पर छापेमारी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार गिरोह का सरगना रंजीत वर्मा है, जिस पर पहले से 16 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी मदनापुर विद्युत उपकेंद्र और नलकूपों से विद्युत तार चोरी कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे थे।

सीओ ग्रामीण भांबरी दीक्षा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए 11 आरोपियों में 6 चोरी करने वाले और 5 चोरी का माल खरीदने वाले शामिल हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.