गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा की ओर से जमीन विवाद को लेकर दर्ज कराई शिकायत  | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा की ओर से जमीन विवाद को लेकर दर्ज कराई शिकायत  | New India Times

गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा की ओर से पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में फरधान क्षेत्र के ग्राम दुर्गापुर स्थित गाटा संख्या 233 क्षेत्रफल 3.3680 हे पर गंभीर विवाद की शिकायत दर्ज कराई गई है। प्रार्थना पत्र के अनुसार यह भूमि राजस्व अभिलेखों में गुरुनानक वृद्ध आश्रम के नाम दर्ज है और उसकी देखभाल गुरुद्वारा समिति द्वारा की जा रही है।

अध्यक्ष कुलवंत सिंह खैरा ने आरोप लगाया कि नवनीत सिंह अजमानी व उनके परिजन आश्रम की भूमि पर व्यक्तिगत कब्जा जमाने और उससे लाभ लेने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि पहले भी भूमि के अंशों पर कब्जे का आरोप उन पर लग चुका है।

समिति के अनुसार आश्रम की ओर से बोई गई बाजरे की फसल पूरी तरह तैयार थी, लेकिन न्यायालय द्वारा दिए गए यथास्थिति बनाए रखने के आदेश के बावजूद विपक्षी पक्ष ने फसल को जोतकर भूमि का स्वरूप बदलने का प्रयास किया। इस संबंध में गुरुद्वारा समिति ने कहा कि इसके विपरीत कार्रवाई कर न्यायालय के आदेश की अवमानना की गई।

गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा ने मुख्यमंत्री को भी प्रार्थना पत्र भेजकर न्यायालय के आदेशों के सही पालन और फसल को बचाने के लिए हस्तक्षेप की मांग की है। अध्यक्ष खैरा ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि न्यायालय के निर्देशों का निष्पक्ष अनुपालन कराया जाए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article