एंटी करप्शन की कार्रवाई: गेहूं खरीद में रिश्वत लेते सेंटर प्रभारी रंगे हाथ पकड़ा गया | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

शाहजहाँपुर की नवीन मंडी तिलहर में बुधवार को एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई की। सरकारी गेहूं खरीद में प्रति कुंतल 100 रुपये रिश्वत मांगने वाले सेंटर इंचार्ज को रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

चाहरपुर, मदनापुर निवासी किसान सौरभ सिंह ने बरेली एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी। आरोप था कि RFC सेंटर 01 और 02 के क्षेत्रीय विपणन निरीक्षक मुनेंद्र नाथ पटेल हर कुंतल गेहूं पर 100 रुपये कमीशन मांग रहे थे।

शिकायत के आधार पर टीम ने जाल बिछाया। दोपहर में जैसे ही मुनेंद्र नाथ पटेल ने 9 हजार रुपये लिए, टीम ने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया।

फिलहाल टीम आरोपी को थाने ले गई है और आगे की कार्रवाई जारी है। यह ऑपरेशन एंटी करप्शन प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सान्याल के नेतृत्व में निरीक्षक इश्तियाक वारसी द्वारा किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article