हज वेलफेयर सोसायटी के प्रतिनिधि मंडल ने हज कमेटी ऑफ इण्डिया, मुंबई के सीईओ का किया स्वागत | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

आल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकीत खान खंडवा के नेतृत्व में AIHWS के एक प्रतिनिधि मंडल ने केंद्रीय हज कमेटी मुंबई के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शाहनवास सी से केंद्रीय हज हाऊस कार्यालय में भेंट कर उनका शॉल पहना कर स्वागत किया। इस प्रतिनिधि मंडल में मध्यप्रदेश यूनिट के पदाधिकारीगण में क़य्यूम खान, अय्यूब खान, उवेश खान आदि उपस्थित थे।

इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल ने हज -2026 में हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से हज यात्रियों को दी जा रही सुविधाओं पर चर्चा की। उल्लेखनीय है कि हज 2026 के लिए हज यात्रियों के प्रस्थान का सिलसिला जारी है। इस वर्ष से हज यात्रियों को स्मार्ट वॉच भी दी जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article