स्कूल की दीवारों पर अश्लील लिखावट का खुलासा, जांच में शिक्षिका पर लगे आरोप | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

स्कूल की दीवारों पर अश्लील लिखावट का खुलासा, जांच में शिक्षिका पर लगे आरोप | New India Times

तामिया विकासखंड के अंतर्गत आने वाले सीता डोंगरी ग्राम के सरकारी स्कूल में पिछले 3 माह से अज्ञात लोगों द्वारा दीवारों पर गंदी गालियां लिखी जा रही थीं। इससे परेशान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बीईओ, संकुल प्राचार्य, सहायक आयुक्त और देलाखारी पुलिस चौकी में शिकायत कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।

स्कूल की दीवारों पर अश्लील लिखावट का खुलासा, जांच में शिक्षिका पर लगे आरोप | New India Times

विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्व स्कूल की दीवारों पर उनके नाम लिखकर उसके आगे गाली-गलौच और अपशब्द लिख देते हैं, जिससे स्कूल और गांव का माहौल खराब हो रहा है।

स्कूल की दीवारों पर अश्लील लिखावट का खुलासा, जांच में शिक्षिका पर लगे आरोप | New India Times

जब इस संबंध में स्कूल के प्रभारी प्रदीप स्वर्णकार से जानकारी ली गई, तो उन्होंने बताया कि पिछले 3 महीनों से वे इस मामले को लेकर काफी परेशान हैं। वे रात-रात भर जागकर स्कूल की निगरानी कर रहे थे, लेकिन रात में कोई भी दीवारों पर गालियां लिखता नहीं दिखा।

स्कूल की दीवारों पर अश्लील लिखावट का खुलासा, जांच में शिक्षिका पर लगे आरोप | New India Times

इसके बाद उन्होंने सुबह स्कूल के पास छिपकर कैमरे लगाए, जिसमें कथित रूप से पिपरिया से आने वाली एक शिक्षिका को स्कूल की दीवारों पर अपशब्द और गालियां लिखते हुए देखा गया। इसका वीडियो प्रमाण भी उनके पास मौजूद है।

गांव वालों और सभी शिक्षकों ने 10 अप्रैल को वीडियो प्रमाण के साथ तामिया बीईओ, सहायक आयुक्त छिंदवाड़ा और देलाखारी पुलिस चौकी में शिकायत की, लेकिन अभी तक संबंधित शिक्षिका पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

इस मामले में जब बीईओ तामिया से जानकारी ली गई, तो उन्होंने कहा कि वे अगले दिन तामिया आकर प्रतिवेदन तैयार कर आगे भेज देंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article