पुलिस परिवार ने भावुक पलों में दी डीसीपी शंशाक को अलविदा | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

पुलिस परिवार ने भावुक पलों में दी डीसीपी शंशाक को अलविदा | New India Times

भोपाल पुलिस ज़ोन-01 के पुलिस उपायुक्त शंशाक को विदाई समारोह में पुलिस परिवार ने भावपूर्ण अलविदा कहा। इस अवसर पर एडिशनल एसपी, एसीपी और सभी थाना प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिजन मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में माना कि शंशाक जी का कार्यकाल केवल एक अधिकारी का कार्यकाल नहीं था, बल्कि एक परिवार के मुखिया जैसा नेतृत्व था, जिसमें अनुशासन, संवेदनशीलता और टीम भावना की मिसाल देखने को मिली।

कार्यक्रम के दौरान माहौल उस समय और भी भावुक हो गया जब “चलते चलते कभी अलविदा ना कहना” गीत गूंजा। गीत की हर पंक्ति जैसे दिल को छू रही थी और पूरे हॉल में सन्नाटा और नम आँखें साफ झलक रही थीं। एडिशनल एसपी और एसीपी सहित मौजूद अधिकारियों ने शंशाक जी के सादगीपूर्ण स्वभाव और हर किसी के दुख-दर्द को समझने की उनकी आदत को याद करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा अपने अधीनस्थों को परिवार की तरह माना और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

तालियों, शुभकामनाओं और भावुक पलों के बीच विदाई का यह समारोह हमेशा याद रखा जाएगा। पुलिस परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों दुआएँ दीं और कहा कि भले ही शंशाक जी आगे नई जिम्मेदारियों में व्यस्त होंगे, लेकिन उनकी यादें और उनका दिया हुआ मार्गदर्शन हमेशा ज़ोन-01 पुलिस के दिलों में जिंदा रहेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article