ग्राम भावपुर मीरा में आज्ञात चोर चुरा ले गए नकदी व जेवर | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

चोर का शोर के बीच चोरी की छिटपुट घटना से लोगों में भय का माहौल व्याप्त है। इटवा थाना क्षेत्र के ग्राम भावपुर मीरा में गत गुरूवार की रात आज्ञात चोर ने घर का ताला तोड कर नकदी व जेवर चुरा ले गए।

जानकारी के अनुसार ग्राम भावपुर मीरा निवासी नसीब अली घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे। दरवाजे में ताला लगा था। उनके अनुसार 11 सितम्बर 2025 की रात डेढ़ बजे के लगभग आज्ञात चोर ताला खोल कर घर में रखा नकदी व जेवर उठा ले गए हैं। सुबह आंख खुली तो देखा दरवाजा खुला था। अन्दर जा कर देखा तो सामान बिखरा पडा है और नकदी व जेवर गायब है। समाचार लिखे जाने तक थाने पर तहरीर नहीं पडी थी। समाजिक कार्यकर्ता व पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी साहिल रजा राईनी ने बताया कि ताला टूटा नहीं था। ताले से गंध आ रही थी। इस सम्बंध में थाना अध्यक्ष इटवा श्याम सुन्दर तिवारी ने बताया कि इस सम्बंध में कोई तहरीर नहीं पडा है। जांच कर कार्यवाही किया जाएगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article