मिलादुन्नबी पर डॉ. शेख के क्लीनिकों में बांटी गई मिठाई-फल, बाढ़ पीड़ितों की मदद और भाईचारे की हुई दुआ | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

मिलादुन्नबी पर डॉ. शेख के क्लीनिकों में बांटी गई मिठाई-फल, बाढ़ पीड़ितों की मदद और भाईचारे की हुई दुआ | New India Times

वंचितसमाज इंसाफ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हिंदुस्तान के जाने माने यौन रोग चिकित्सक डॉ शेख ने बताया कि उन के दवाखानों पर बारावफात यानी मिलादुन्नबी का त्यौहार बड़ी सादगी से मनाया गया जिन में लखनऊ, आगरा, बरेली, पलवल आदि क्लीनिकों के सामने टेंट लगा कर हलवा केले पानी कोल्डिरिक वितरित की गई डॉ शेख ने कहा बारावफात को मिलाद उन नबी के नाम से भी जाना जाता है। यह दिन इस्लाम मजहब का एक महत्वपूर्ण दिन है इसी दिन इस्लाम धर्म को नई दिशा देने वाले हजरत मुहम्मद सल्लाहु अलैहि वसल्लम का जन्मे मुबारक हुआ था पूरी दुनिया में इस दिन को अजीम दिन मन जाता है। डॉ शेख ने अपने वक्तव में कहा कि मुसलमानों को हजरत मुहम्मद सल्लाहु अलैहि के बताए हुए रास्ते पर चलना चाहिए डॉ शेख ने कहा कि जब हुज़ूर साहब इस दुनिया में आए इस्लाम में तमाम बुराइयां थी चारों तरफ अंधेरा था।

अल्लाह पाक ने इन बुराइयों को दूर करने के लिए आखिरी नबी आकाय नाम दार सल्लाहु अलैहि वसल्लम को इस दुनिया में भेजा हम सब को उन के बताएं हुए रास्ते पर चलना चाहिए। हमारे अंदर हमेशा सच ईमानदारी ओर इंसाफ होना चाहिए। लखनऊ में डॉ अजमल अली शेख, डॉ जीशान, डॉ अजहर अली शेख  डॉ रमीज अली शेख की देख रेख में प्रोग्राम किया गया तथा बरेली में रईस मियां कल्लू खा जाविद पेंटर इमरान ने प्रोग्राम को अंजाम तक पहुंचाया ओर आगरा में डॉ शेख  डॉ राशिद अली चौधरी, कामरान जितेंद्र, सफीर, नरेंद्र, असलम शेख, पवन कुमार, लाईक, डॉ नाजिम ने प्रोग्राम में लोगो की खिदमत की। और साथ में पंजाब हिमाचल काश्मीर सहित पूरे देश में बाढ़ पीड़ितों की राहत के लिए ओर देश में हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई भाई चारे के लिए दुआ की गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article