सद्दाम हुसैन, लखीमपुर खीरी/लखनऊ (यूपी), NIT:

पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति द्वारा अपने भाइयों से संबंध विच्छेद करने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहल्ला भद्रसेन गुप्ता कॉलोनी, लक्ष्मणजती (कब्रिस्तान के सामने, शर्मा गेस्ट हाउस के पास) निवासी वीरेंद्र कुमार, पुत्र स्वर्गीय शिवकुमार ने एक सार्वजनिक सूचना जारी कर अपने दोनों भाइयों करुणेश कुमार एवं अमित कुमार से संबंध समाप्त करने की घोषणा की है।
वीरेंद्र कुमार ने जारी सूचना में बताया कि वे अपने भाइयों से लंबे समय से परेशान थे, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दिनांक 28 अप्रैल 2026 से उनका और उनके परिवार (पुत्र आदि) का उक्त दोनों व्यक्तियों से किसी प्रकार का कोई संबंध नहीं रहेगा।
यह सूचना आमजन की जानकारी हेतु सार्वजनिक रूप से जारी की गई है।
