सलमान चिश्ती, ब्यूरो चीफ, रायबरेली (यूपी), NIT:

शुक्रवार को खीरों कस्बे में पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन के उपलक्ष में मुस्लिम समाज के द्वारा बड़े ही धूमधाम और अकीदत के साथ खीरों कस्बे में जुलूस ए मोहम्मदी निकल गया। वहीं जुलूस ए मोहम्मदी के दौरान मुस्लिम समाज में खासा उत्साह देखा गया। बता दें कि इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक रजब माह के 12 रबी उल अव्वल को पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था, वहीं मुस्लिम समाज के द्वारा पैगंबर मोहम्मद सब के जन्मदिन को जश्ने ईद मिलादुन्नबी के रूप में मानते हैं। वहीं पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्म की खुशी में मुस्लिम समुदाय के द्वारा धार्मिक स्थल सड़कों व अपने मकानों को इलेक्ट्रॉनिक की झालरों से सजाते हैं वहीं खीरों कस्बे में भी पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन के मौके पर बड़ी धूमधाम के साथ जश्ने ईद मिलादुन्नबी मनाया गया। साथ ही खीरों पाहो सगुनी मुस्तकीमगंज रनापुर पहरौली हरीपुर मिर्दाहा में जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस ए मोहम्मदी में मुस्लिम समाज के लोग भारी संख्या में शामिल रहे साथ ही जुलूस से मोहम्मदी के दौरान खीरों कस्बे में पुलिस प्रशासन पूरी तरीके से मुस्तैद दिखाई दी ताकि कोई अनहोनी घटना ना कर सके।

