समग्र आईडी से आधार लिंक कराना जरूरी, मेघनगर में शिविर का आयोजन | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

समग्र आईडी से आधार लिंक कराना जरूरी, मेघनगर में शिविर का आयोजन | New India Times

मेघनगर नगर परिषद द्वारा आयोजित समग्र आईडी केवाई सी कैंप नगर परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती मेघा भूपेश भानपुरिया की उपस्थिति में वार्ड नंबर 10 में कैंप का सफल आयोजन हुआ। नगर परिषद उपाध्यक्ष मेघा भुपेश भानपुरिया द्वारा वार्डवासियों को समग्र आईडी आधार कार्ड ई केवाईसी क्यों की जाना अनिवार्य है। इसके बारे में  विस्तार से बताया गया समग्र आधार ई केवाईसी नहीं होंने से आप के मुख्य कार्य नहीं हो पाएंगे।

समग्र आईडी से आधार लिंक कराना जरूरी, मेघनगर में शिविर का आयोजन | New India Times

जैसे, कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना,संबल योजना तथा पेंशन का लाभ नहीं मिलेगा एवं आय, जाति स्थाई निवासी प्रमाण पत्र  के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे, छात्रवृत्ति पोर्टल पर पंजीयन भी नहीं हो पाएगा। नगर परिषद के अधिकारी  राहुल सिंह वर्मा द्वारा बताया गया कि नगर परिषद द्वारा अभी तक वार्ड क्रमांक 01 से लेकर वार्ड क्रमांक 10 तक कैंप का सफल आयोजन किया गया उसके पश्चात बाकी वार्डों में भी कैंप का आयोजन यथावत जारी रहेगा।

वार्डों में समग्र पोर्टल से नागरिकों के समग्र आई डी का आधार के साथ शत प्रतिशत ई केवाईसी पूर्ण करने के उद्देश्य को पूरा करने हेतु वार्ड प्रभारियों द्वारा डोर टू डोर सर्व कर ई केवाईसी का कार्य किया जा रहा एवं साथ ही शासन द्वारा अधिक से अधिक संख्या में लोगों की समग्र ई केवाईसी करवा कर सत प्रतिशत योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाए जाना है। अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु नगर परिषद द्वारा डोर टू डोर कचरा वाहन में  भी मुनादी के माध्यम से किया जा रहा  है। उक्त कैंप के दौरान नगर परिषद उपाध्यक्ष, श्रीमति मेघा भूपेश भानपुरिया एवं वार्डवासी व नगर परिषद कर्मचारी अक्षय देवाणा, सुनील  डामोर,  कन्हैयालाल बामनिया, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमति रीना हटीला आदी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article