जायंट्स सहेली ग्रुप ने जरूरतमंदों को बांटे कपड़े, बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

जायंट्स सहेली ग्रुप ने जरूरतमंदों को बांटे कपड़े, बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान | New India Times

जायंट्स सहेली ग्रुप ऑफ बुरहानपुर द्वारा ढाबा गांव में जाकर गरीब बच्चों, महिला और आदमियों को कपड़े वितरण किए गए। कपड़े देख बच्चों और महिलाओं  के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

सहेली ग्रुप अध्यक्ष अंजू काटरवार ने कहा कि शहर के सभी आम जन अपने उपयोग में नहीं आने वाले कपड़ों को एकत्रित कर गरीब बस्ती में जाकर बच्चों बड़ों में कपड़े बांट देने चाहिए, जिससे गरीब परिवार की ज़रूरतें भी पूरी होगी और उन गरीब बच्चे बड़ों की तरफ से आप लोगों को दुआएं भी मिलेगी। इस अवसर पर अध्यक्ष अंजू काटरवार, उपाध्यक्ष सरोज ठाकुर, सचिव मंगल दुबे, कोषाध्यक्ष प्रेमलता सांकले, संस्था की सदस्य मंदा मोरे आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article