मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद तिरला द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधों में डाली गई मिट्टी | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद तिरला द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधों में डाली गई मिट्टी | New India Times

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद तिरला विकासखंड के माॅडल स्कूल में ब्लॉक समन्वयक श्रीमती रजनी यादव के मार्गदर्शन में सीएमसीएलडीपी विद्यार्थियों, परामर्शदाताओं तथा नवांकुर संस्थाओं के द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधों में मिट्टी डाली गई एवं श्रमदान किया गया। इस अवसर परामर्शदाता एवं नवांकुर संस्थाएं और प्रस्फुटन समितियों के द्वारा पौधौ की क्यारियाँ बनाई गई व साफ सफाई की गई। पर्यावरण संरक्षण एवं 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस को ध्यान में रखते हुए पर्यावरण स्वच्छता के लिए साफ-सफाई कार्यक्रम किया गया, जो पर्यावरण की स्वच्छता को विशेष महत्व को प्रकट करता है।
इस अवसर पर परामर्शदाता कमल किशोर चौबे, धर्मेंद्र सिंह राठौर, विष्णु पाटीदार, सचिन प्रजापत, दीपक यादव व नवांकुर संस्था से विकास शर्मा, खेमराज लववंशी, गणेश पटेल, नंदराम डावर एवं सीएमसीएलडीपी विद्यार्थियों की सहभागिता रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article