अवैध शस्त्र रखने वाले चार आरोपियों को अमानगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक आरोपी फरार | New India TimesOplus_131072

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

अवैध शस्त्र रखने वाले चार आरोपियों को अमानगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक आरोपी फरार | New India Times

इन दिनों अमानगंज थाना प्रभारी माधवी अग्निहोत्री के नेतृत्व में अमानगंज पुलिस लगातार कार्यवाहियां कर रही है। थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम की कार्यवाही की चर्चा  चारों ओर  देखी जा रही है। एक बार फिर अमानगंज पुलिस ने चार आरोपियों को देसी कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है जिनके पास से पांच देसी कट्टा बरामद किया गया है। थाना प्रभारी अमानगंज माधवी अग्निहोत्री ने बुधवार 2 से 3:00 के बीच जानकारी साझा कर बताया कि पुलिस अधीक्षक पन्ना श्री साइ कृष्णा एस थोटा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना व एसडीओपी गुनौर के मार्गदर्शन में कार्यवाही को अंजाम दिया गया है जिसमें चार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं जबकि एक आरोपी फरार हो गया है।

अवैध शस्त्र रखने वाले चार आरोपियों को अमानगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक आरोपी फरार | New India Times

थाना प्रभारी अमानगंज ने बताया कि पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा सभी थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी को अवैध शस्त्र रखने वालों पर कार्यवाही के निर्देश दिए हैं जिस पर पुलिस ने अपने मुखबिर सक्रिय किए जिस पर मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी राजेंद्र पिता दिनेश व्यास उम्र 20 वर्ष निवासी महेवा दूसरा आरोपी मनोज विश्वकर्मा पिता सिलला विश्वकर्मा उम्र 38 वर्ष निवासी चिखला और तीसरा आरोपी राजन उर्फ़ साजन पिता कमलेश रैकवार उम्र 22 वर्ष निवासी महेवा एवं महेंद्र विश्वकर्मा पिता शिवराज विश्वकर्मा उम्र 24 वर्ष निवासी रूपझिर  थाना रेपुरा को गिरफ्तार किया है जबकि ऋषि राज सिंह धंदेरे  पिता बबलू राजा धंदेरे निवासी चिखला थाना सिमरिया फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने चारों आरोपियों के पास कुछ जिंदा कारतूस एवं पांच देसी कट्टा बरामद किए हैं जिन्हें पुलिस ने जप्त किया है जिनकी अनुमानित कीमत  40000 रुपये बताई जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article