भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी अरशद अली खान विभागीय तरक्की पाकर उपमहानिरीक्षक पुलिस (DIG) बने | New India Times

अशफ़ाक़ क़ायमखानी, ब्यूरो चीफ, जयपुर (राजस्थान), NIT:

भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी अरशद अली खान विभागीय तरक्की पाकर उपमहानिरीक्षक पुलिस (DIG) बने | New India Times

राजस्थान केडर में पदस्थापित भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की विभागीय तरक्की की सूची जारी हुई जिसमें वर्तमान में हनुमानगढ़ के जिला पुलिस अधीक्षक पद पर पदस्थापित अरशद अली खान उपमहानिरीक्षक (DIG-POLICE) बने हैं। अरशद अली खान IPS से पहले फिरोज अहमद सिंधी व हैदर अली जैदी भी विभागीय तरक्की पाकर उपमहानिरीक्षक पुलिस बने थे। इसके अलावा तारिक आलम पुलिस अधीक्षक पद पर रह चुके हैं।

उक्त अधिकारियों के अलावा प्रदेश में मुस्लिम समुदाय से मुराद अली अब्रा, लियाकत अली खान, निसार अहमद फारुकी व कुवंर सरवर खान तरकी पाकर महानिरीक्षक (IG- POLICE) बनकर सेवानिवृत्त हुये थे। कुल मिलाकर यह है कि वर्तमान में प्रदेश में अब तक सीधे यूपीएससी से चयनित होकर आईपीएस बनकर राजस्थान केडर में शाहीन सी नामक एक मात्र अधिकारी पदस्थापित हुये हैं। जो वर्तमान में सीकर शहर उप पुलिस अधीक्षक पद पर पदस्थापित है। इनके अतिरिक्त उक्त सभी मुस्लिम अधिकारी राजस्थान पुलिस सेवा से तरक्की पाकर भारतीय पुलिस सेवा IPS के अधिकारी बने थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article