विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में योजनाओं के क्रियान्वयन पर हुई विस्तृत चर्चा | New India Times

गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में योजनाओं के क्रियान्वयन पर हुई विस्तृत चर्चा | New India Times

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्वालियर-चंबल संभाग के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में संभाग के विकास और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर गहन चर्चा की गई। बैठक में ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर, ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव सहित नगर पालिका अध्यक्ष पिछोर राम जानकी राजेश पंडा, डबरा नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी देवी और भितरवार नगर परिषद अध्यक्ष बलदेव अग्रवाल ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त जिले के कई जनप्रतिनिधियों ने भी इस बैठक में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय प्रगति और विकास योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर दिया। बैठक के दौरान विभिन्न विभागीय परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और उनकी चुनौतियों पर चर्चा की गई। ऊर्जा मंत्री ने क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति और इसके सुधार पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की, जबकि कलेक्टर ने जिले में चल रही योजनाओं की स्थिति से अवगत कराया।

डबरा और भितरवार क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों ने स्थानीय समस्याओं और योजनाओं से जुड़े सुझाव रखे। मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। इस समीक्षा बैठक का उद्देश्य विकास योजनाओं को सुचारू रूप से लागू कर ग्वालियर-चंबल संभाग को प्रगतिशील बनाना था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article