जिला अस्पताल में मरीजों को मिलने वाले भोजन का खाद्य विभाग ने औचक निरीक्षण कर लिया सैंपल | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

जिला अस्पताल में मरीजों को मिलने वाले भोजन का खाद्य विभाग ने औचक निरीक्षण कर लिया सैंपल | New India Times

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा जिला अस्पताल के साथ साथ किशोर एवं बाल शिशु गृह की रसोईघर (किचिन) का औचक निरीक्षण किया गया। बाल शिशु ग्रह तथा किशोर सुधार गृह में खिलाए जा रहे भोजन तथा भोजन निर्माण में प्रयुक्त खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान रसोई घर तथा स्टोर रूम में साफ सफाई समुचित पाई गई।
गुणवत्ता की जांच हेतु मरीजों को खिलाने हेतु तैयार रोटी गेहूं आटा एवं दाल के सैंपल जांच हेतु संग्रहित किए गए साथ ही संबंधित इंचार्ज को दूध एवं खाद्य पदार्थ क्रय समय एक्सपायरी डेट का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। बिरला मंदिर धर्मशाला में फूड प्वाइजन की आ रही शिकायत के संबंध में टीम द्वारा वहां तैयार खिचड़ी तथा जलेबी का नमूना जांच हेतु संग्रहित किया गया है। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसपी तिवारी तथा दलवीर सिंह, देवराज सिंह, अरुण कुमार, एस एस निरंजन, खाद्य सुरक्षा अधिकारी गजराज सिंह के साथ डॉ. गौरी शंकर तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास चंद्र उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article