मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बुरहानपुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की बैठक हुई संपन्न | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बुरहानपुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की बैठक हुई संपन्न | New India Times

लोकसभा आम निर्वाचन-2024 अंतर्गत सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी बुरहानपुर सुश्री भव्या मित्तल की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में आयोग के निर्देशानुसार अनुपस्थित मतदाताओं, 85 प्लस मतदाताओं तथा अत्यावश्यक सेवाओं के मतदाताओं के घर-घर जाकर मतदान प्रक्रिया के संबंध में, मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी दी गई। वहीं रूट चार्ट एवं प्रक्रियाओं से अवगत कराया गया।

विदित है कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री मित्तल के निर्देशानुसार 85 प्लस मतदाताओं के घर-घर जाकर मतदान कराने की कार्यवाही 6 मई एवं 7 मई 2024 को संपन्न की जायेगी। बैठक में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री वीरसिंह चौहान, अपर कलेक्टर श्री शंकरलाल सिंगाडे़, एसडीएम नेपानगर श्री अजमेर सिंह गौड़, एसडीएम बुरहानपुर श्रीमति पल्लवी पुराणिक, डिप्टी कलेक्टर श्री राजेश पाटीदार सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article