ज़िला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का बुरहानपुर कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ज़िला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का बुरहानपुर कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण | New India Times

कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने सोमवार को जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने फिजियोथेरेपिस्ट कक्ष, संसाधन कक्ष एवं कार्यालय का अवलोकन कर आवश्यक सुविधाओं की पूर्ति के संबंध में दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर ने भवन में संचालित महिला एवं बाल विकास विभाग की  परियोजना कार्यालय शहरी क्रमांक 1, 2 एवं ग्रामीण का भी निरीक्षण किया एवं भवन की नियमित साफ-सफाई करवाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने नवीन संचालित होने वाले आधार सेंटर पर आवश्यक निर्देश और जानकारी अंदर एवं बाहर आम जनता के लिए चस्पा करने हेतु निर्देशित किया। निरीक्षण दौरान जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र सीनियर फिजियोथेरेपिस्ट डॉ निशु जांगड़े, ऑडियोलॉजिस्ट श्री राजेन्द्र येवले, साइक्लोजिस्ट श्री संदीप पवार सहित कार्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article