सेक्टर अधिकारियों एवं सेक्टर पुलिस अधिकारियों ने मतदान क्षेत्र का किया निरीक्षण | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

सेक्टर अधिकारियों एवं सेक्टर पुलिस अधिकारियों ने मतदान क्षेत्र का किया निरीक्षण | New India Times

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बुरहानपुर के निर्देशानुसार लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को दृष्टिगत रखते हुए जिले में नियुक्त सेक्टर अधिकारी एवं सेक्टर पुलिस अधिकारियों द्वारा विधानसभावार आवंटित अपने-अपने मतदान केन्द्रों का सतत् रूप से निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को शहरी क्षेत्रान्तर्गत न्यामतपुरा स्थित मतदान केन्द्र सहित अन्य मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों ने केन्द्र पर साफ-सफाई, पेयजल, छाया, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, रैम्प, प्रवेश एवं निकासी द्वार सहित अन्य व्यवस्थाओं का मौका मुआएना किया। निरीक्षणकर्ता अधिकारीगण मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर फार्म-वीएम 2 एवं वीएम-3 में रिपोर्ट जिला निर्वाचन अधिकारी को प्रस्तुत करेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article