आचार संहिता खत्म होते ही मेयर ने ली अधिकारियों की मीटिंग | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

आचार संहिता खत्म होते ही मेयर ने ली अधिकारियों की मीटिंग | New India Times

विधानसभा चुनाव की आचार संहिता खत्म होने के बाद आज गुरुवार को नगर निगम कार्यालय में नगर निगम की मेयर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल ने निगम के समस्त विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक ली। बैठक में महापौर द्वारा निगम कार्यालय में विभागीय प्रमुखों के साथ निगम कार्यों के संबंध में समीक्षा बैठक आहूत कर सभी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए। बैठक में नगर निगम के शहरी क्षेत्रों में विधानसभा चुनाव के कारण जो कार्य बीच रुक गए थे, उन्हें फिर से चालू किया जाए। रुके हुए विकास कार्यों को आगे सुचारू रूप से संपन्न करवाना है। सफाई से सबंधित कार्य और शहर के सड़कों के लिए चौड़ीकरण डिवाइडर बनाने के कार्य को शुरू करना है। बैठक में नगर निगम महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, निगम आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव, सहायक आयुक्तगण में श्री वैभव देशमुख एवं श्रीमति ज्योति सुनारिया, स्वास्थ अधिकारी राजेश मिश्रा, उप यंत्री गोपाल महाजन, अशोक पाटिल, जगन्नाथ पवार, निगम के इंजीनियर अधिकारी आदि सभी विभागीय प्रमुख मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article