यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ देवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में जिले में शांति पूर्ण निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान प्रक्रिया सम्पन्न कराने के लिए पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों की टुकडी द्वारा प्रतिदिन जिले के अलग अलग स्थानों संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर फ्लैग मार्च कराया जा रहा है और आमजन से भयमुक्त होकर मतदान का संदेश दिया जा रहा है जिले में विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण निष्पक्ष एवं भयमुक्त कराने के लिए बडी़ संख्या में आई अर्द्ध सैनिक बलों की कंपनियां जिले के अलग अलग थाना इलाकों में तैनात की गई है पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि भयमुक्त मतदान के लिए जिले के सभी थानों के अन्तर्गत तीसरे दिन भी गांवों कस्बों सहित संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर पुलिस प्रशासन व पैरामिलिट्री फोर्स के अधिकारियों के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अर्द्ध सैनिक बल की टुकड़ियों के फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है जिला कलेक्टर अनिल कुमार एवं पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने आज बाडी कस्बे में पुलिस प्रशासन की टीमों एवं अर्द्ध सैनिक बलों की कंपनियों को साथ में लेकर पैदल फ्लैग मार्च किया एवं मतदाताओं को भयमुक्त होकर 25 नवम्बर को मतदान करने का संदेश दिया विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने व शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने आचार संहिता का सख्त पालन करने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव में पुलिस और प्रशासन का सहयोग करने और मतदाताओं को भय मुक्त करने के उद्देश्य से पुलिस व अर्द्ध सैनिक बल के अधिकारियों व जवानों ने कई वनरेबल व संवेदनशील मतदान केंद्रों पर रूट मार्च निकाल कर मतदाताओं को भयमुक्त होकर मतदान करने का संदेश दे रही है गाँव एवं कस्बो में प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों द्वारा आमजन को निर्भीक होकर मतदान करने के लिए समझाइश भी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि जिले में शांतिपूर्ण निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
