मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

अध्यातमिक संस्था आर्ट ऑफ लिविंग का गान ज्ञान और ध्यान का साप्ताहिक सत्संग कल गुरुवार 23/11/2023 को रात्रि 9:00 बजे से आशा निकेतन स्कूल के पास, पुरानी इंदिरा कॉलोनी में मकान नंबर बी./60 पर संस्था सदस्य पुनीत मोटवानी के निवास स्थान पर होगा।
संस्था के केंद्र प्रमुख एवं वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष देवताले एवं विजय मोटवानी ने बताया कि कल के सत्संग में व्यक्ति विकास केंद्र के साधक एवं सीनियर चार्टर्ड अकाउंटेंट भरत श्रॉफ, विजय दुंबानी, दीपाली पंडित, राजेंद्र पवार, अश्विनी मेहता, ईश्वरीय आराधना और गुरु भक्ति पर आधारित मनमोहक भजनों की प्रस्तुति देंगे।
संस्था के प्रशिक्षक रविंद्र पंडित और स्नेहा मुंगी द्वारा संस्था की आगामी गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी। सत्संग के अंतर्गत साधकों को गुरु वाणी में ध्यान क्रिया भी कराई जाएगी। संस्था से जुड़े प्रतिभा किशोर पाटिल, सुरेश सनखेरे, आकाश चौधरी, लक्ष्मण मित्तल, योगेश श्रॉफ ने समस्त संस्था सदस्यों और नगर वासियों से सत्संग में उपस्थित का आग्रह किया है।
