सहायक आयुक्त ने किया छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

सहायक आयुक्त ने किया छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण | New India Times

सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग झाबुआ श्रीमती निशा मेहरा ने शासकीय उमावि खरडू बड़ी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संस्था प्राचार्य बिना सूचना के अनुपस्थित पाई गई। साथ ही शिक्षक भी अनुपस्थित थे।

सहायक आयुक्त ने किया छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण | New India Times

सहायक आयुक्त द्वारा अनुपस्थित प्राचार्य को कारण बताओ सूचना पत्र तथा शाला के अनुपस्थित शिक्षकों का एक दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। श्रीमती मेहरा द्वारा जनजातीय सीनियर बालक छात्रावास खरडुबडी का निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान छात्रावास में दर्ज संख्या 49 के विरूद्ध केवल 16 छात्र उपस्थित पाये गये। पुरे छात्रावास परिसर में साफ-सफाई का अभाव पाया गया। शाम के भोजन में अधीक्षक द्वारा छात्रों को निर्धारित मीनू अनुसार भोजन नहीं दिया जा रहा था केवल सब्जी रोटी दी जा रही थी।

सहायक आयुक्त ने किया छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण | New India Times

कक्षों में छोटे-छोटे बल्ब लगाये गये थे जो रोशनी हेतु पर्याप्त नहीं पाए गए। बिस्तर गादियों पर चादर बिछे नहीं पाये गये एवं किचन के उपयोग में आने वाले बर्तन भी काफी गन्दे थे। अतः छात्रवास अधीक्षक को “कारण बताओं सूचना-पत्र” जारी कर अभिलेखों के साथ समक्ष में उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article