सहायक आयुक्त ने विद्यालय एवं छात्रवास का किया आकस्मिक निरीक्षण | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

सहायक आयुक्त ने विद्यालय एवं छात्रवास का किया आकस्मिक निरीक्षण | New India Times

सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग श्रीमती निशा मेहरा द्वारा मंगलवार को शासकीय उ.मा.वि. भगोर का आकस्मिक निरीक्षण करते हुए आगामी अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम सुधार हेतु आवश्यक निर्देश छात्र-छात्राओं एवं विषय शिक्षकों को प्रदान किए गये। उन्होंने बच्चों की शिक्षा गुणवत्ता देखी।

सहायक आयुक्त ने विद्यालय एवं छात्रवास का किया आकस्मिक निरीक्षण | New India Times

साथ ही बच्चों को पूरी तरह से निपुण करने के आदेश दिए एवं जिन छात्र छात्राओं का तिमाही परीक्षा परिणाम अपेक्षाकृत कम रहा उनके ऊपर विशेष ध्यान दिए के निर्देश शिक्षकों को दिए। निरीक्षण के दौरान सहायक आयुक्त ने शौचालय, पानी की व्यवस्था सहित, विद्यालय परिसर एवं विद्यालय के विभिन्न पंजियों का अवलोकन किया।

इसके अतिरिक्त श्रीमती मेहरा द्वारा जनजातीय सीनियर बालक छात्रवास भगोर, कन्या आश्रम संदला, बालक आश्रम संदला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक एवं अधिक्षिका अनुपस्थित पाए गए साथ ही मीनू अनुसार भोजन नहीं दिया जाना पाया गया एवं छात्रवास में गंदगी पाई गई।

अधीक्षक-अधिक्षिका को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर अभिलेखों के साथ समक्ष में उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article