कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण | New India Times

विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत 17 नवंबर को मतदान पश्चात ईवीएम शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में बनाए गए विधानसभा वार स्ट्रांग रूम में रखी गई है।
जिसका औचक निरीक्षण मंगलवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री तन्वी हुड्डा द्वारा किया गया।
कलेक्टर द्वारा ईवीएम की सुरक्षा हेतु किए गए प्रबंध जिसमें स्ट्रांग रूम के बहार एवं परिसर में सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था, सुरक्षाबलों की व्यवस्था के साथ -साथ विजिटर पंजी का निरीक्षण किया गया।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण | New India Times

जिला प्रशासन द्वारा पारदर्शिता बरतते हुए स्ट्रांग रूम के बहार लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के दृश्य एलईडी स्क्रीन के माध्यम से कॉलेज के गेट पर देखने की व्यवस्था की है।
इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अंकिता प्रजापति, एसडीएम पेटलावद अनिल राठौड़, डिप्टी कलेक्टर आशा परमार एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article