प्रदेश पुलिस के जवान ने अपनी शादी में रिश्तेदारों एवं अपने सगी संमंधियों को भेजा अनोखा उपहार, निमंत्रण पत्र पाने वालों ने की सराहना | New India Times

गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

प्रदेश पुलिस के जवान ने अपनी शादी में रिश्तेदारों एवं अपने सगी संमंधियों को भेजा अनोखा उपहार, निमंत्रण पत्र पाने वालों ने की सराहना | New India Times

अक्सर लोग अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए कई तरह से साज सज्जा के साथ-साथ कार्ड भी आकर्षक ढंग एवं बहुत महंगा छपवाते हैं जो लोगों को आकर्षित करता है। लेकिन डबरा तहसील के करही गांव के रहने वाले मध्य प्रदेश पुलिस के जवान विनय मुद्गल पुत्र ब्रजमोहन मुद्गल ने 24 नवंबर को संपन्न होने वाले विवाह में निमंत्रण कार्ड के साथ पौधे के बीज रखकर लोगों को आमंत्रित किया, जिससे लोगों में काफी सराहना हो रही है। जवान की भाभी रुकमणि मुदगल का कहना है कि आज हमारे चारों ओर पर्यावरण प्रदूषण हो रहा है जिसे बचने के लिए हमारे परिवार की एक छोटी सी पहल है जिससे लोग कम से कम एक-एक पौधा लगाएं और पर्यावरण को बचाएं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article