मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

निमाड़ के ख्याति प्राप्त आल इज़ वेल हॉस्पिटल में खरगोन जिले के ग्राम मितवाल निवासी का मुख के कैंसर (म्यूकोसा कैंसर) का सफल ऑपरेशन आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत संपन्न हुआ। अस्पताल के संचालक कबीर चौकसे ने बताया कि इस प्रकार का जटिल कैंसर का ऑपरेशन निमाड़ क्षेत्र में पहली बार किया गया है। मुख कैंसर विशेषज्ञ डॉक्टर अमित गुप्ता, डॉक्टर मैक्सिको फेशियल सर्जन डॉक्टर ओवैस वजाहत सिद्दीक़ी, डॉक्टर सरफराज इंटेंसिविस्ट की टीम द्वारा यह सफल ऑपरेशन संपन्न किया गया। इस ऑपरेशन में आल इज़ वेल की संपूर्ण टीम द्वारा आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित ड्यूपोन कोरीयन ओटी में कमांडो ऑपरेशन कर कैंसर ग्रसित हिस्से की सर्जरी की गई। सर्जरी के बाद मरीज को दो दिन क्यूबिकल निगेटिव प्रेशर आईसीयू में क्रिटिकल केयर इंसेंटिविस्ट डॉक्टर सरफराज़ के अवलोकन में भर्ती रख, वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।
