भागलपुर जिले में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई: डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी | New India TimesOplus_131072

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने गैस सिलेंडर की कथित किल्लत को लेकर फैल रही अफवाहों पर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिले में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर उपलब्ध हैं।
डीएम ने कहा कि प्रशासन लगातार इस बात पर नज़र बनाए हुए है कि घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल व्यावसायिक कार्यों में न किया जाए। यदि कोई व्यक्ति घरेलू सिलेंडर का दुरुपयोग करते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और यदि गैस सिलेंडर से संबंधित कोई समस्या या अनियमितता दिखे तो तुरंत प्रशासन को सूचना दें ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article