भगत समाज ने अलग अंदाज में बैलगाड़ी में बैठाकर निकाली शिव परिवार की शोभायात्रा | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

भगत समाज ने अलग अंदाज में बैलगाड़ी में बैठाकर निकाली शिव परिवार की शोभायात्रा | New India Times

झाबुआ जिले के पिटोल कालाखुंट गांव के मोदी फलिये में नवीन शिव मंदिर के स्थापना दिवस के अवसर पर क्षैत्रिय आदिवासी समाज ने मंदिर प्रांगण से शिव परिवार एवं हनुमान जी महाराज की भव्य शोभयात्रा निकाली।

भगत समाज ने अलग अंदाज में बैलगाड़ी में बैठाकर निकाली शिव परिवार की शोभायात्रा | New India Times

शोभायात्रा में बडी संख्या में भक्त गण महिला पुरुष ओर बच्चे शामील हुए

अपने धर्म गुरुओं की उपस्थिति में नृत्य करते हुए हाईवे से होकर पिटोल कस्बे में होते हुवे तकरीबन 07 किलो मिटर पैदल चल कर वापस काला खुंट मंदिर पहुंचे।
शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र रहे किसानों ने बेलगाडी को सजाकर उसमें मंदिर में स्थापित किये जाने वाली मुर्तियों को बैठाकर शोभायात्रा निकाली गई।
गुजरात एवं प्रदेश की सीमा से लगे इस मंदिर के कार्यक्रम में आस पास के अंचलों के भक्त भी शामिल हुवे।

भगत समाज ने अलग अंदाज में बैलगाड़ी में बैठाकर निकाली शिव परिवार की शोभायात्रा | New India Times

भगवा रंग में रंगा दिखा आदिवासी भगत समाज

साथ ही भगवा रंग से सुशोभित दो बैलगाड़ियों में मुर्तियों के साथ बेठे धर्म गुरुओं की उपस्थिति ओर डीजे पर बज रहे ‘‘ मुझे चढ़ गया भगवा रंग ….रंग पर थिरकते भक्तों के कदमों ने माहोल को धर्ममयी बना दिया।
मंदिर स्थापना व शोभायात्रा की खबर लगते ही ग्रामीणों का मंदिर पर सुबह से ही आना शुरु हो गया था।
इस अवसर पर गुजरात के देहदा से गंगाराम महाराज ओर नगरा महाराज उपस्थित थे। वहीं सेमलिया से कानु महाराज व पाडलवा से मोगजी महाराज भी उपस्थित थे।
जो आदिवासी समाज के इस धार्मिक आयोजन का मार्ग दर्शन कर रहे थे।

भगत समाज ने अलग अंदाज में बैलगाड़ी में बैठाकर निकाली शिव परिवार की शोभायात्रा | New India Times

26 नवम्बर को प्रवचन एवं भण्डारा

भगत कालु भाई एवं धर्मेन्द्र भाई मछार नें बताया कि 26 नवम्बर रविवार को मंदिर कालाखुंट पर धर्मगुरुओं के मुखारविंद से प्रवचन होगे उसके पश्चात भण्डारे का आयोजन भी होगा। भण्डारे में समिति के भक्तगणों से शामिल होने की अपिल की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article