दादी हृदय मोहिनी के पंचम स्मृति दिवस पर मालनपुर में फोटो-वीडियोग्राफर व सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स का सम्मान | New India Times

गुलशन परूथी, मालनपुर/ग्वालियर (मप्र), NIT:

दादी हृदय मोहिनी के पंचम स्मृति दिवस पर मालनपुर में फोटो-वीडियोग्राफर व सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स का सम्मान | New India Times

ब्रह्माकुमारीज संस्था द्वारा पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी हृदय मोहिनी के पंचम स्मृति दिवस के अवसर पर मालनपुर सेवा केंद्र में फोटो-वीडियोग्राफर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

दादी हृदय मोहिनी के पंचम स्मृति दिवस पर मालनपुर में फोटो-वीडियोग्राफर व सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स का सम्मान | New India Times

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता गोल्डन वर्ल्ड रिट्रीट सेवा केंद्र की प्रभारी बीके ज्योति बहन ने कहा कि फोटो-वीडियोग्राफी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों का कार्य मन और मस्तिष्क की एकाग्रता से जुड़ा होता है।

यदि आप अपने पेशेवर कार्य के साथ-साथ राजयोग मेडिटेशन को अपनाते हैं, तो अपने कार्य को और अधिक बेहतर, सकारात्मक और प्रभावशाली बना सकते हैं।

उन्होंने कहा कि आप सभी का सम्मान आपके उत्साहवर्धन के लिए किया जा रहा है, ताकि आप अपने कार्य को और अधिक लगन, निष्ठा और एकाग्रता के साथ करते रहें।

कार्यक्रम में लगभग पचास से अधिक लोग शामिल हुए। सभी अतिथियों को पट्टिका पहनाकर एवं ईश्वरीय सौगात भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास भी कराया गया, जिससे सभी ने गहन शांति की अनुभूति की।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में मनोज सर, सचिन रावत, बीके महेश भाई, बीके शैलेंद्र भाई, नितेश भाई और अनूप पांडे का विशेष सहयोग रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article