यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

अपने हौसलों के बल पर हम अपनी प्रतिभा दिखा देंगे भले कोई मंच ना दे हमको हम मंच अपना बना लेंगे जी हां एक ऐसा ही मंच बनाया है शिक्षा के क्षेत्र में धौलपुर के बजरंग कॉलोनी मिडवे के सामने गीता पुत्री राकेश कुमार व्याख्याता ने गीता ने तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती लेवल वन के परिणाम में अपनी मेहनत से परचम लहराते हुए परिवार एवं रजक समाज का नाम रोशन किया है। गीता के पिता राकेश कुमार व्याख्याता है तो वही माता रामबेटी ग्रहणी है और छोटा भाई एमबीबीएस की तैयारी कर रहा है ऐसे में गीता ने बिना कोचिंग के सहारे घर के कामकाज में अपनी मां का हाथ बटाते हुए इस मुकाम को पाया और वह शिक्षक बनी गीता बताती है कि उन्होंने अपने मां-बाप की प्रेरणा से इस मुकाम को हासिल किया है और वह आगे भी बहुत कुछ करना चाहती हैं रीट परीक्षा में गीता का चयन होने पर संत गाडगे रजक समाज सेवा समिति धौलपुर के पदाधिकारियों मैं सचिन शैडवाल, सहदेव कंसोटिया, कैलाश रजक, बृजमोहन दिवाकर, जीतू दिवाकर सेपऊ, अरविंद कुमार रजक, धर्मेंद्र रजक, आदि लोगों ने उनके निवास पहुंचकर गीता को माल्यार्पण एवं मिठाई खिलाकर बधाई दी। और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की
