रफीक़ आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

थाना दमुआ के परामर्श केंद्र में आज शनिवार को महिलाओं के प्रकरण सुने गए। जिसकी काउंसलिंग कर मामले को सुलझाया गया परामर्श केंद्र में पहले ही दिन पति पत्नी को समझा कर साथ रहने की हिदायत दी गई। पति पत्नी से वृक्षारोपण करवा कर कहां की जिस तरह पेड़ हरे भरे रहते हैं इस तरह आपकी जिंदगी भी हरी भरी रहे। पति-पत्नी ने अच्छे से साथ रहने की सहमति दी। दूसरे प्रकरण को भी सुना गया जिसकी काउंसलिंग आगामी समय में शनिवार को की जावेगी। जिन महिलाओं को गृह गृहस्ती में कोई उत्पीड़न हो वह महिला दमुआ थाने में आवेदन देकर परामर्श केंद्र में अपना मामला सुलझा सकती है। परामर्श केंद्र की काउंसलर श्रीमती दीपिका विश्वकर्मा ने बताया कि उनकी टीम में अधिवक्ता वीरेंद्र मोर्य, शिक्षक छबिलाल मालवीय, ओ पी सोनी, महिला सिपाही श्रीमती कमला जाटव, श्रीमती लता चौहान आदि शामिल है। शुभारंभ अवसर पर एसडीओपी के के अवस्थी थाना प्रभारी उईके उपस्थित रहे। दमुआ थाने का परामर्श केंद्र प्रति शनिवार दोपहर 12:00 से 5:00 बजे तक अपनी सेवाएं देता रहेगा। अब महिलाओं को जुन्नारदेव परामर्श केंद्र जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी। सभी प्रकरण यहीं सुने जाएंगे।
