यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

बाड़ी शहर में मुस्लिम समाज की मीटिंग का आयोजन मुस्लिम समाज के अध्यक्ष सैफ सईद खान के निवास किला गुमट पर आयोजित हुई। जिसमें सभी मुस्लिम समाज के पदअधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। मीटिंग में समाज की अंदरूनी मामलों पर चर्चा की गई व सभी की सहमति से 03 सितंबर को शहर के ह्रदय स्थल मदरसा मोहम्मदिया सब्जी मंडी चौराहे पर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक रक्तदान शिविर आयोजित का निर्णय लिया गया। मुस्लिम समाज अध्यक्ष सैफ सईद खान ने बताया कि धौलपुर ज़िले की ब्लड बैंकों में ब्लड की कमी चल रही है। इसी को लेकर इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मुस्लिम समाज बाड़ी की तरफ से पहले भी रक्तदान शिवरों का आयोजन होता रहा है। जिनमें रिकॉर्डिंड़ रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है।
उम्मीद है इस बार सर्व समाज स्वच्छिक रक्तदान शिविर में भी अच्छी संख्या में रक्तदान किया जाएगा। साथ ही सभी से अपील की कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में रक्तदान कर शिविर को कामयाब बनाएं। मुस्लिम समाज बाड़ी की तरफ से रक्तदान शिविर लगाकर निम्न ब्लड बैंकों को ब्लड दिया जाएगा। धौलपुर गवर्नमेंट हॉस्पिटल ब्लड बैंक, अर्पण ब्लड बैंक धौलपुर, जयपुरिया ब्लड बैंक जयपुर। ब्लड कैंप के मुख्य अतिथि विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा रहेंगे। मीटिंग में इरफान अहमद पूर्व नगर पालिका चेयरमैन बाड़ी, साबिर सैफी, अंसार खान, मकबूल गौरी, मुन्ना चौधरी, मुस्तकीम खान, इमरान सईद खान, सफीक मेंबर, जिब्रान खान, सफिया अब्बासी, जगना पहलवान, कारी इस्लामुद्दीन, शरीफा नेता, इस्लाम भाई, सईद खान,नासिर खान नसरुद्दीन भाई, नसीम शाह, नबा शाह, व मुस्लिम समाज बाड़ी के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
