मेजर ध्यानचंद की जन्मशताब्दी पर हुआ हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन | New India Times

विवेक जैन, बागपत (यूपी), NIT:

मेजर ध्यानचंद की जन्मशताब्दी पर हुआ हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन | New India Times

बागपत के सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस व मेजर ध्यानचंद की जन्मशताब्दी के अवसर पर 14 वर्षीय बालक हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला अधिकारी बागपत जितेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्य अतिथि और अर्जुन अवार्डी सुभाष पहलवान ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। स्कूल प्रबंधक अजय गोयल द्वारा अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर हॉकी प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ कराया। प्रतियोगिता के अंत में विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर ज़िला क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी, अखिल चौधरी एथलेटिक्स कोच लाल धर्मेंद्र प्रताप सहित स्कूल के विद्यार्थी व शिक्षकगण उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article