भारतीय जनता पार्टी, पार्टी नहीं परिवार है, सभी कार्यकर्ता भानू भूरिया के समर्थन में काम करें: मुख्यमंत्री चौहान | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

भारतीय जनता पार्टी, पार्टी नहीं परिवार है, सभी कार्यकर्ता भानू भूरिया के समर्थन में काम करें: मुख्यमंत्री चौहान | New India Times

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा की सभी कार्यकर्ता विधान सभा प्रत्याशी भानू भूरिया के समर्थन में काम करें।
चुनाव भानू भूरिया नहीं लड़ रहा।
चुनाव भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता लड़ रहे हैं।
तुम सब भानू भूरिया हो।

मुख्यमंत्री ने यह बात झाबुआ विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में कही। उत्कृष्ठ विद्यालय के खेल मैदान पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद वीडी शर्मा भी मौजुद थे।

मुख्यमंत्री ने कहा की सभी कार्यकर्ता भाजपा के उम्मीदवार हैं।

हम सब मिलकर भाजपा को जिताने में कोई कसर नहीं छोडेंगे।
पेटलावद से भाजपा उम्मीदवार निर्मला भूरिया को जिताएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा की भारतीय जनता पार्टी, पार्टी नहीं ये अपना परिवार है, मैं सरकार नहीं परिवार चलाता हुं।

प्रधानमंत्री भी चमत्कारी प्रधानमंत्री है, भारत ने चंद्रमा पर अपना चंद्रयान पहुंचाकर दुनियां में झंड़ा गाड़ दिया है।

उन्होंने कहा, ये बेईमान कमलनाथ और कांग्रेस ने तो नौजवानों तुम्हारा इंजीनियरिंग काॅलेज छिन लिया था।

ये मामा ने दिया इंजिनियरिंग काॅलेज और उसी इंजिनीयरिंग काॅलेज की बिल्डींग का उद्घाटन करके में जाउंगा ताकि मेरे बेटा बेटियां यहां पढ़ें।

मुख्यमंत्री ने कहा कांग्रेस बड़ी मायावी है, झूठे-झूठे वादे कर रही है भ्रम फैलाएंगे, बहकाने का प्रयास करेंगे।

लेकिन कार्यकर्ताओं, ये तुम्हारी जवाबदारी है की गांव-गांव, घर-घर जाओ। जिनको लाभ मिल रहा है, उनको बताओ की पैसा कौन दे रहा है ये सुविधा कौन दे रहा है हम बताएंगे तभी तो पता चलेगा सभी को, मुख्यमंत्री ने कहा की यहां से जाकर गांव-गांव में जनता को भाजपा सरकार की योजनाओं की जानकारी से अवगत कराएं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद वीडी शर्मा ने कहा की विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में 356 बुथों से आज यहां पर कार्यकर्ता उपस्थित है जनता जनार्दन भी आशीर्वाद देने के लिए उमड़ी है मप्र में कांग्रेस सरकार में दो बंठाढार मुख्यमंत्री रहे वर्ष 2003 का मप्र आपने देखा होगा, पूरा मप्र सड़क, बिजली और पानी के लिए बुरे अवस्था के दौर में था।

झाबुआ विधानसभा के उम्मीदवार भानू भूरिया ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा की कांग्रेस स्वाभिमान यात्रा लेकर यहां आई थी, लेकिन भाजपा सरकार ने आदिवासीयों का स्वाभिमान बढ़ाया।

कांग्रेस झूठे स्वाभिमान की बात करती है, भाजपा ने पैसा कानून देकर आदिवासी भाईयों का स्वाभिमान बढ़ाया।

मंच पर सांसद गुमानसिंह डामोर, संगठन के ज़िला प्रभारी हरिनारायण यादव, प्रदेश मंत्री संगीता सोनी, अनुसूचित जनजाती मोर्चे के अध्यक्ष कलसिंह भाबर, पेटलावद विधानसभा की भाजपा उम्मीदवार निर्मला भूरिया, पूर्व विधायक शांतिलाल बिलवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक, दौलत भावसार, ओम प्रकाश शर्मा, शेलैष दुबे, मनोहर सेठिया, कल्याण सिंह डामोर, महामंत्री सोमसिंह सोलंकी, गौरव खंडेलवाल, कृष्णपाल सिंह, प्रवीण सुराना मोजुद थे। सम्मेलन में झाबुआ विधान सभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article