कांग्रेस की टिकट पर दावेदारी कर रहे दावेदारों ने धौलपुर शहर ब्लॉक अध्यक्ष उमर फारूक उस्मानी को सौंपे अपने आवेदन | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

कांग्रेस की टिकट पर दावेदारी कर रहे दावेदारों ने धौलपुर शहर ब्लॉक अध्यक्ष उमर फारूक उस्मानी को सौंपे अपने आवेदन | New India Times

कांग्रेस की टिकट पर दावेदारी कर रहे दावेदारों ने धौलपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष उमर फारूक उस्मानी को सौंप गए उमर फारूक ने बताया कि राजस्थान विधानसभा के चुनाव की सरगर्मी तेज़ होने के साथ ही राजनीतिक पार्टियों ने भी अपनी टिकट वितरण करने की प्रक्रिया की रफ्तार शुरू कर दिया है जिसके तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी राजस्थान की ओर से राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के द्वारा एक निर्देश ज़ारी करते हुए कहा कि जो कोई भी राजस्थान विधानसभा का चुनाव कांग्रेस के टिकट से लड़ना चाहता है।

वह अपना आवेदन अपनी विधानसभा के ब्लॉक अध्यक्ष एवं ज़िला अध्यक्ष को सौंपे जिसके तहत 23 अगस्त 2023 आवेदन करने की अंतिम तिथि थी धौलपुर शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया प्रभारी आज़ाद मिर्जा ने बताया कि अंतिम तिथि तक धौलपुर शहर ब्लॉक अध्यक्ष उमर फारूक उस्मानी के पास धौलपुर विधानसभा से कांग्रेस की टिकट पर दावेदारी कर रहे दावेदारों के जो आवेदन आए वह वर्तमान विधायक शोभारानी कुशवाहा धौलपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस नेत्री शालिनी शर्मा पूर्व प्रधान देवेंद्र प्रताप सिंह जादौन मोनू यादव धौलपुर हज कमेटी के अध्यक्ष हाजी अजमेरी उस्मानी नगर परिषद पार्षद आजाद खान उस्मानी आदि दावेदारों ने धौलपुर विधानसभा से कांग्रेस की टिकट पर अपनी अपनी दावेदारी पेश की और अपने अपने आवेदन भर कर धौलपुर शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उमर फारूक उस्मानी के समक्ष पेश किए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article