हिस्ट्रीशीटर से पुलिस व राजस्व टीम ने बुलडोजर चलवा कर हटवाया अवैध कब्जा | New India Times

फ़राज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

हिस्ट्रीशीटर से पुलिस व राजस्व टीम ने बुलडोजर चलवा कर हटवाया अवैध कब्जा | New India Times

बहराइच जिले के बसंतपुर गांव में एक ग्रामीण की जमीन और सरकारी जमीन पर हिस्ट्रीशीटर और सपा नेता ने कब्जा कर लिया था। शुक्रवार को पुलिस और राजस्व टीम ने बुलडोजर चलवा कर अवैध कब्जा हटवाया। बताया गया है कि लगभग 22 बीघा जमीन से अवैध कब्जा हटवाया गया है।

हिस्ट्रीशीटर से पुलिस व राजस्व टीम ने बुलडोजर चलवा कर हटवाया अवैध कब्जा | New India Times

कोतवाली देहात के बसंतपुर गांव निवासी मुन्नी लाल यादव थाने का हिस्ट्रीशीटर है। मुन्नी लाल यादव ने गांव में स्थित सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान निर्माण करवा लिया था। इसके अलावा केदार यादव, अमृतलाल और एक अन्य ग्रामीण ने कब्जा कर लिया था। इसकी शिकायत गांव निवासी एक ग्रामीण ने जनसुनवाई पोर्टल पर की थी। 
उप जिलाधिकारी राकेश कुमार मौर्या ने बताया कि डीएम के आदेश पर शुक्रवार को नायब तहसीलदार विपुल सिंह, राजस्व निरीक्षक और  लेखपाल, चौकी इंचार्ज अनुराग सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलवा दिया। नायब तहसीलदार विपुल सिंह ने बताया कि लगभग डेढ़ एकड़ जमीन से कब्जा हटवाया गया है। उन्होंने बताया कि मुंशीलाल कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article