महिला स्व. सहायता समूह महासंघ द्वारा 12 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार बुरहानपुर को सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

महिला स्व. सहायता समूह महासंघ द्वारा 12 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार बुरहानपुर को सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी अपने वेतन एवं मानदेय को लेकर आंदोलन करके मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं और शिवराज मामा कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने का वादा भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में प्रांतीय महिला स्व सहायता समूह महासंघ मध्य प्रदेश की बुरहानपुर ज़िला इकाई की महिलाओं द्वारा बुरहानपुर के तहसीलदार कार्यालय पहुंचकर अपनी 12 सूत्रीय लंबित मांगों का ज्ञापन पत्र मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम सौंपा। महिला स्व सहायता समूह महासंघ की बुरहानपुर ज़िला इकाई की अध्यक्ष श्रीमती दीपिका सोनी ने इस प्रतिनिधि से चर्चा करते हुए बताया कि हमारी मांगें पूरी नहीं की गईं तो आने वाली 6 अगस्त को ज़िले के सभी स्व सहायता समूह की महिलाएं हड़ताल पर बैठने का प्रोग्राम विचाराधीन है। ज्ञापन देने के दौरान ज़िला सचिव संगीता चौधरी, ब्लाक अध्यक्ष आशा महाजन, ब्लाक सचिव रानी आशिष और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थीं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article